गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर अगसा ने किया प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बलिया। शासनादेश का अनुपालन करो, गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र जारी करो‘‘ के नारे के साथ ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में गोंड समुदाय के छात्र नौजवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर शासनादेश के अनुपालन में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी कराने की मांग को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार जी हांथो में सौंपा।

 इस दौरान ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि गोंड अनु.जनजाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु 2 दिसंबर 2024 को लखनऊ से मा.विशेष सचिव का शासनादेश आया है। आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने आगे कहा कि गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण- पत्र निर्गत करने हेतु लखनऊ से शासन का बार-बार शासनादेश आता है लेकिन उक्त शासनादेश का अनुपालन लेखपाल व तहसीलदार गण द्वारा नहीं किया जाता है। गोंड जाति प्रमाण-पत्र हेतु आनलाइन आवेदन करने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। जाति प्रमाण-पत्र के अभाव में गोंड छात्र नौजवान नवोदय, पॉलीटेकनिक, इंजिनियरिंग, मेडिकल तथा विभिन्न सरकारी नौकरियों का फार्म भी भरने से वंचित हो जा रहे हैं। भाजपा सरकार अपने ही शासनादेश का अनुपालन कराने में अक्षम साबित हो रही है। जनजाति गोंड समुदाय का उत्पीड़न चरम पर है। गोंड नौजवानों ने एक स्वर में कहा कि आंदोलन के अगले क्रम में जाति प्रमाण पत्र जारी होने तक अनिश्चितकानील धरना प्रदर्शन बलिया मॉडल तहसील पर प्रारम्भ किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी तहसील व जिला प्रशासन की होगी। गोंगपा ने भी समर्थन किया।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से दादा छीतेश्वर गोंड, संजय गोंड, कन्हैया गोंड, रंजीत गोंड, सूचित गोंड, विश्वेश्वर गोंड, श्रीमती नैना देवी, शिवजी गोंड, गुलाब चन्द गोंड, सुरेश शाह, अशोक गोंड, बलेश्वर गोंड, रोहित गोंड, किनू गोंड, जितेन्द्र गोंड, रामजी गोंड, ऋतिक गोंड, मंजीत गोंड, अभिषेक गोंड, रजनीकान्त गोंड, स्वामीनाथ गोंड, रामलखन गोंड, संदीप गोंड, मोहन गोंड, शिवशंकर, बलिराम गोंड, राजू गोंड, अजित गोंड, दुर्गेश गोंड, रामकुमार गोंड, सूचित गोंड सहित अरविन्द गोंडवाना भी मौजुद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन