देशी शराब की दुकान के खिलाफ मोहल्ले वासियों का प्रदर्शन
मुहल्ले में दुकान खुलने के प्रयास पर करेंगे आंदोलन
बलिया। जनपद के नई बस्ती परिखरा में देशी शराब की दुकान खुलने के खिलाफ मोहल्ले वासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश की बाद भी देशी शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही उन्होंने दुकान खुलने से इलाके की बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी और शराब पीकर सड़कों पर सोने वालों से परेशानी होगी। मोहल्ले वासियों की मांग है कि दुकान को किसी भी कीमत पर नहीं खुलने दिया जाएगा।
मोहल्ले वासियों का कहना है कि प्रशासन को उनकी बात सुननी चाहिए और दुकान नहीं खुलने देनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दुकान खुलती है तो वे आंदोलन करेंगे इस दौरान अजय प्रताप सिंह, मनोज कुमार सिंह, संतोष राय, गोपाल जी सिंह,पकज शिखा सिंह, बेबी सिंह, पूनम राय व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment