मंत्री संजय निषाद के बयान के विरोध में नेताओं ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन करने वाले में जैनेंद्र पांडे मिंटू, रूपेश चौबे, सागर सिंह राहुल आदि रहे शामिल
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के द्वारा दिए गए निंदनीय बयान जो बलिया के गर्व के विपरीत है उसके खिलाफ जैनेंद्र पांडे मिंटू, रूपेश चौबे, सागर सिंह राहुल, अनुराग पटेल, अभिजीत तिवारी सत्यम, हार्दिक पांडे, किशन पांडे, राहुल पांडे आदि सभी युवाओं ने संजय निषाद वापस जाओ संजय निषाद माफी मांगो संजय निषाद मुर्दाबाद के नारे के साथ बलिया निरीक्षण भवन में उनका घेराव किया और उनसे बलिया जनपद के सभी नागरिकों से माफी मांगने की मांग की।
इस मौके पर जैनेन्द्र पांडे ने कहा कि बलिया का इतिहास इतना स्वर्णिम है की पुरे बलिया जनपद के लोग अपने आप को गौरव महसूस करते हैं। भृगु मुनि के द्वारा भगवान विष्णु को लात मरने के पश्चात, आजादीके लड़ाई मे 1857 में मंगल पांडे जी द्वारा प्रथम गोली चलाने के उपरांत, आज़ादी की लड़ाई का आगाज किया और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दारमियां सबसे प्रथम अज़ाद होने वाले में चित्तु पांडेय प्रथम कलेक्टर बने।
बलिया जनपद के गौरव चंद्रशेखर जी रहे प्रधानमंत्री, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा, आचार्य हजारी प्रसाद, परशुराम चतुरवेदी जैसे साहित्यकर बलिया के हर क्षेत्रों में बलिया का नाम अग्रणी रहा है। परन्तु उत्तर प्रदेश सरकर के केबिनेट मंत्री संजय निषद के बयान से यह सिद्ध हो गया की वह मानसिक रूप से पूर्ण रूप से दिवालिया हो चूके हैं। उनकी मानसिक अवस्था ठीक नहीं है। जो इस तरह के बयान दे रहे हैं। वे परिवारवाद के जनक बन चुके हैं उन्हें इतिहास का सही से ज्ञान नहीं है या ठीक से वो पढ़ाई नहीं किए है।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment