Tuesday, February 22, 2022

प्रतिमा खण्डित करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोंगपा ने किया प्रदर्शन



गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेंजा ज्ञापन
बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा को छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत गुरसिंया जिला- कोरबा में 10 फरवरी 2022 को उनके अनुयायियों द्वारा श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया था जिसे अज्ञात असमाजिक तत्वों के द्वारा दुर्भावनापूर्वक 17 फरवरी 2022 को खण्डित कर दिया गया था। जिसकी वजह से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं व दादा मरकाम जी के अनुयायियों में राष्ट्रव्यापी आक्रोश व्याप्त हो गया।

 इसी क्रम में 22 फरवरी मंगलवार को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के तहत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व समस्त फ्रंटल संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए गोंडवाना रत्न गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम जी की प्रतिमा विखण्डीत करने वालों पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 124, 124(क), 295(क), 153(क), 427, 288 के तहत राजद्रोह, लोकसम्पत्ति को क्षतिग्रस्त करने, निर्माण गिराने सम्बन्धी अपराध व देश के आदिवासियों के जनभावनाओं का अपमान करने के अपराध में दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने तथा पुनः नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर बलिया जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार व महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ को ज्ञापन प्रेषित किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड व जिला सचिव परशुराम खरवार ने संयुक्त रूप से कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा हीरा सिंह मरकाम समाज के शोषित पीड़ित लोगों के दिलों में विराजमान हैं। जिन लोगों ने भी प्रतिमा को विखण्डित करने का काम किये है वो आदिवासी समुदाय के साथ-साथ  इन्साफ पसंद समस्त लोगां के भवनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए समाज में अशान्ती एवं सामाजिक, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का षड़यंत्र करने का काम कर रहे हैं। उनके मनसूबों को किसी भी कीमत पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सफल नहीं होने देंगी। प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार कहा कि गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी की लोक कल्याणकारी विचारधारा युगों- युगों तक इस धरती पर अमर रहेगी। उनकी प्रतिमा लोगों के हृदय में वाश करती है। उनके विचारधारा को आम जन समुदाय में फैला करके उनके सपनों के आर्थिक गणतंत्र भारत का निर्माण करना ही दादा मरकाम जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने मांग करते हुए कहा कि गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी को भारत रत्न से सम्मानित करते हुए उनकी समाधि स्थल पर सरकार द्वारा स्मारक का निर्माण किया जाना चाहिए।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला सचिव परशुराम खरवार, जिला संरक्षक दादा अलगु गोंड, जिउत जी गोंड,  प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, रामपाल खरवार, दुर्गविजय खरवार, रामसेवक खरवार, बासदेव खरवार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत गोंड निहाल, प्रदेश सचिव सुरेश शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज शाह, मिथिलेश पासवान, उमाशंकर गोंड, तारकेश्वर गोंड, बच्चा लाल गोंड, वकील गोंड, संजय गोंड, अमित शाह, मन्नू गोंड, मनीष गोंड, पार्वती देवी, कलावती देवी, चिन्ता देवी, ललिता देवी, दुर्गावती देवी, शारदा देवी प्रमुख रूप से रही।   

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...