हत्याकाण्ड का पर्दाफाश एवं उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से कराने की मांग

सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर पीएम, सीएम व राज्यपाल जी को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित
बलिया। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के तत्वावधान में मंगलवार को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट रामश्रय वर्मा को सौंपा गया। जिसके माध्यम से जिला- बस्ती, थाना- परशुरामपुर पर तत्कालीन थाना प्रभारी के बतौर तैनात वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक अजय कुमार गोंड (निवासी जिला-देवरिया, थाना- कोतवाली देवरिया अन्तर्गत ग्राम- मुड़ाडीह) की गत दिनों संदिग्ध अवस्था में मौत/ हत्याकाण्ड की उच्चस्तरीय जांच मा.उच्च न्यायालय के मा.न्यायाधीश की निगरानी में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सी.बी.आई.) से कराने व दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिये जाने की मांग की गई।

हत्याकाण्ड का पर्दाफाश सीबीआई जांच से ही सम्भव: अरविन्द गोंडवाना
इस दौरान इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि एसएसआई अजय कुमार गोंड का पहले गायब हो जाना तथा कुछ दिन बाद ही अयोध्या के सरयू नदी में उनके शव का मिलना प्रथम दृष्टया संदेहास्पद है। एसएसआई अजय कुमार गोंड की पत्नी व उनके छोटे भाई झांसी में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात अरूण कुमार गोंड ने भी हत्या किये जाने का अंदेशा जताते हुए पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की है। इसलिए अब ऐसी स्थिति में इस गम्भीर प्रकरण हत्याकाण्ड का पर्दाफाश उच्चस्तरीय जांच सीबीआई से ही सम्भव है।

आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदार जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल हो सकता है इसलिए अब ऐसी स्थिति में आम जनता को भी अपना सुरक्षा चक्र खुद विकसित करने हेतु संगठित होने की आवश्यकता है। 

एसएसआई अजय कुमार गोंड हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच की बात को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान आईपीएस नेता अरविन्द गोंडवाना सहित जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, संजय गोंड, अजीत कुमार गोंड, हरिशंकर गोंड, ददन प्रसाद, ओमप्रकाश गोंड, विजय शाह,  त्रिलोकी नाथ, बबलू गोंड, अनुज कुमार, जयप्रकाश, नितिश कुमार, अंकित गोंड, रविन्द कुमार, मंगरू प्रसाद, मुकेश गोंड, मंटू कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, विशाल कुमार आदि लोग रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन