पोखरी पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

एसडीएम को पत्रक सौंपा की अतिक्रमण हटवाने की मांग
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित पोखरी की भूमि जिसकी अराजी नम्बर 275 रक्बा 0.081 हेक्टेयर पर गांव कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर लिए जाने के विरोध में गुरूवार को छितौनी गांव में भारी संख्या में ग्रामीणों ने रसड़ा तहसील मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर एसडीएम रवि कुमार को पत्रक सौंपा। 

नागेंद्र कुमार सिंह, लालजी प्रसाद, उपेंद्र, हरिवंश, जितेंद्र राजभर, रमेश राजभर, रामबिलास आदि के नेतृत्व में दिए गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति के द्वारा पोखरी पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे जल निकासी के लिए लोगों को भारी दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। पोखरी से अवैध कब्जे को तत्काल प्रभाव से नहीं हटाया गया तो लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा