रसड़ा की बेटी को न्याय दिलाने हेतु कैंडिल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

कोलकता में गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या करने का लगाया आरोप
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा नगर के हास्पिटल रोड निवासी रोहित कुमार गुप्ता की बहन बागीशा को उसके ससुराल वालों द्वारा 12 मई को कोलकता में गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिए जाने के सनसनी खेज आरोपों के बीच बहन के ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रसड़ा की बेटी को न्याय दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम काफी संख्या में लोगों ने भगत सिंह तिराहा से गांधी पार्क पर कैंडिल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। 

कैंडिल मार्च का नेतृत्व आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, दिलीप गुप्ता, कौशल गुप्ता, सत्या सिंह आदि कर रहे थे। मृत बागिशा के भाई रोहित कुमार ने आरोप लगाया कि मेरी बहन की शादी 24 मई 2021 को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमर पट्टी उत्तर गांव निवासी सुमित कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी बहन को उसके ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 2024 में मेरी बहन की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिए जाने पर रसड़ा कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
 
 दिसंबर 2025 में न्यायालय में समझौता कराकर बहन के ससुराल वालों ने उसे विदाई कराकर पश्चिम बंगाल लेकर चले गए। आरोप है कि कि 12 मई 2026 को ससुराल वालों ने कोलकाता में ही मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

चित्र परिचय: रसड़ा की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रसड़ा में कैंडिल मार्च निकालकर प्रदर्शन करते लोग।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा