बलिदानियों के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित करने को झांकी के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

जगह जगह तिरंगा यात्रा पर लोगों द्वारा किया गया पुष्पवर्षा
बलिया। स्वतन्त्रता के 75वें वर्ष पर भारत के ज्ञात अज्ञात बलिदानियों के प्रति श्रद्धाजंलि अर्पित करने, उन्हें नमन करने हेतु तथा भारत माता के गौरवशाली इतिहास के सम्मान में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के 1857 की संख्या में बच्चों, आचार्यों व जनमानस द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव आयोजन समिति बलिया के तत्त्वावधान में शुक्रवार को अरुण मणि  के नेतृत्व में रामलीला मैदान से 200 मीटर लम्बे तिरंगा ध्वज व भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडेय, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमूर्ति बने बच्चों की झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
सर्वप्रथम भारत माता व राष्ट्रीय व स्थानीय अमर बलिदानियों के चित्रों के समक्ष पुष्पार्चन व दीपार्चन के बाद यात्रा की शुरुवात हुई जिसमें सम्मिलित जनमानस द्वारा भारत माता की जय, अमर बलिदानियों के जयघोष किया जा रहा था। यह तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर एलआईसी तिराहा, मालगोदाम रोड, रेलवे स्टेशन, विशुनीपुर, ओकडेनगंज पुलिस चौकी, चौक, हनुमानगढ़ी होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची जहां भारत माता का पूजन व आरती हुई। अंत में रामलीला मैदान में वन्देमातरम गीत के सामूहिक गान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले अमर बलिदानियों व सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। रास्ते में जगह जगह इस तिरंगा यात्रा पर लोगों द्वारा पुष्पवर्षा किया गया। इस यात्रा के संयोजक संतोष सिंह जी थे। 
इस अवसर पर सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, जिला प्रचारक सत्येन्द्र, मारुति नन्दन, नगर प्रचारक सचिन, विद्या भारती के मंत्री अक्षय ठाकुर, विद्यालय के अध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रबन्धक अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कश्यप, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, उप प्रधानाचार्य निर्भय शंकर उपाध्याय,ओम प्रकाश मिश्र, लव, शिवम मिश्र आदि यात्रा में सम्मिलित हुए व भारत माता का पूजन किये।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन