कहानी लेखन प्रतियोगिता में जीआईसी के शिवम गुप्ता रहे प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल की निहारिका जायसवाल को मिला प्रथम स्थान

जीआईसी बलिया के सभागार में आयोजित हुआ निबंध एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता
बलिया। आज़ादी के 75वें वर्षगाँठ के अवसर पर "अमृत महोत्सव" पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया डॉ. ब्रजेश मिश्रा के आदेशानुसार  जनपदीय निबंध एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता राजकीय इण्टर कॉलेज बलिया के सभागार में बुधवार को आयोजित हुआ। जिसमें "आजादी का महत्व"  पर कहानी लेखन एवं "स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, इसे मैं लेकर रहुँगा" विषयक निबन्ध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कला अध्यापक डॉ. इफ्तेखार खां के कुशल निर्देशन एवं देख रेख में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अरुल ने बताया कि कहानी लेखन में जी.आई.सी के शिवम गुप्ता को प्रथम, सनबीम स्कूल अगरसण्डा की छात्राएं क्रमश: श्रृंगी उपध्याय को द्वितीय, अंशिका पांडेय को तृतीय एवं रिया सोनी को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल की छात्राएं क्रमशः निहारिका जायसवाल को प्रथम, हर्षिता को द्वितीय, श्रेया चतुर्वेदी को तृतीय एवं अनमोल सिंह को सांत्वना स्थान प्राप्त हुआ। इस￰ प्रतियोगिता में जीआईसी, जीजीआईसी, सनबीम के छात्र-  छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मण्डल में डॉ.शबनम बानो, लाल जी सिंह यादव एवं निकिता पाण्डेय सम्मिलित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक आरिफ इक़बाल, श्रीमती नागेश्वरी यादव एवं विद्यालय परिवार ने भरपूप सहयोग किया। अंत में प्रधानाचार्य अरुल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा