Monday, August 9, 2021

शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया नमन

भारत अमृत महोत्सव अंतर्गत आजाद पार्क गोपालपुर के प्रांगण मे आयोजित हुआ कार्यक्रम
चिलकहर (बलिया)। भारत सरकार द्वारा आयोजित "भारत अमृत महोत्सव' पर सोमवार को आजाद पार्क गोपालपुर के प्रांगण मे अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पर खण्ड विकास अधिकारी परवीन जीत ने अपने कर्मचारियों एवं ग्रामीण जनता के साथ शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।  
ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्षो का जश्न मना रही है। इसी क्रम मे यह महोत्सव कार्यक्रम आजाद पार्क गोपालपुर मे आयोजित किया गया था। वैसे तो महोत्सव मे सरकार द्वारा भिन्न भिन्न जगहों पर तकनीकी और वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रय का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इस इंवेंट मे कुछ अज्ञात स्थानो स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे परवीन जीत खण्ड विकास अधिकारी के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विन्देश्वरी पाण्डेय "सोनू,' रवीन्द्र नाथ पाण्डेय सहा0 विकास अधिकारी (कृषि) चौथी राम सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), रमेश कुमार यादव ग्राम पंचायत अधिकारी राज कमल ग्रा० वि0 आधिकारी, संजीत कुमार यादव लेखपाल, नन्द लाल राम रोजगार सेवक संजय कुमार राम सहित पच्चासों लोगों ने अमर शहीद के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
रिपोर्ट: गोपी नाथ चौबे

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...