कुन्नूर दुर्घटना में दिवंगत बहादुरों को शहीद पार्क चौक में दी गयी ज्योति श्रद्धांजलि
भारतमाता की जय, जयहिन्द के नारों के बीच इनके चित्र पर चढ़ाए श्रद्धा के फूल
बलिया। कुन्नूर दुर्घटना में दिवंगत बहादुरों को शहीद पार्क चौक बलिया में ज्योति श्रद्धांजलि दी गयी। देश के मुख्य रक्षा प्रमुख जनरल विपिन रावत, इनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं इन लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार रहे। लेफ्टिनेंट कमाण्डर हरजिंदर सिंह, ब्रिगेडियर एल एस लीडर, लांसनायक बी साल तेजा, विवेक कुमार, हवलदार सतपाल राय, नायक गुरुसेवक सिंह, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, नायक जितेन्द्र कुमार, जे डब्लू एस प्रदीप एवं राणा प्रताप दास, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये बलिया नगर के लोग शुक्रवार को सायं काल एकत्र हुए।
भारतमाता की जय, जयहिन्द के नारों के बीच इनके चित्र पर श्रद्धा के फूल चढाये, मोमबत्ती की रोशनी में दो मिनट का मौन रख कर गतात्माओं को सदगति एवं इनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान के प्रार्थना किया। इस कार्यक्रम में बद्री प्रसाद कश्यप, शिवकुमार सिंह कौशिकेय, राजेश गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पंकज सिंह, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह, अजय सिंह, शिवकुमार तिवारी, अंजनी अग्रहरि, धीरेन्द्र शुक्ल, डाॅ अरविन्द शुक्ल, विरेश दूबे, अजीत सिंह, सत्येन्द्र सिंह, पदमेश ओझा, अमर कुंवर, सरदार श्रवण सिंह आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment