अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन
चिलकहर (बलिया)। तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैस में भारत के सशस्त्र सेनाओं के प्रथम प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ आंफ डिफेंस स्टाप) भारत के शौर्य पुरूष जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन पर ग्राम पंचायत गोपालपुर स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क के प्रांगण में शुक्रवार को संक्षिप्त श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें पूर्व कर्नल ए के सिंह, देव नाथ चौबे फ्लाईग अधिकारी, सुबेदार बरमेश्वर गिरि, हृदय नारायण चौबे पूर्व सैनिक, श्रीकांत पाण्डेय पूर्व सैनिक, डा0 बृज भूषण चौबे पूर्व ग्राम प्रधान, विन्देश्वरी पाण्डेय प्रतिनिधि ग्राम प्रधान, अमरीष कुमार चौबे छात्र नेता, पवन कुमार चौबे, निखिल कुमार चौबे अनुराग चौबे, विजय कनोजिया, बबलू राजभर सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा उनके चित्र पर सुमन अर्पित कर नमन किया गया।

रिपोर्ट: गोपाल नाथ चौबे

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी