स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रसडा (बलिया)। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आजाद चौराहा रसड़ा स्थापित प्रतिमा पर फूल माला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
 इस अवसर पर विचार करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की। क्रांतिकारी स्मारक समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद अपने आजाद नाम को सार्थक रखते हुए ब्रिटिश हुकूमत की आंखों में धूल झोंक कर संघर्ष  करते रहे, अंतिम समय में दुश्मनों से घिरा देखकर अपनी ही रिवाल्वर की गोली कनपटी में मारकर मां भारती का अमर सपूत सदा, सदा के लिए अमर हो गये, यह उनकी बहादुरी की मिसाल है। वक्ताओं ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को क्रांतिकारियों का सिरमौर बताते हुए कहा कि आज हम उनके बलिदान से स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं। उनके त्याग बलिदान देशभक्ति से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है जिससे भारत दुनिया के सामने गौरवपूर्ण गाथा का संदेश दे सके। 

इस कार्यक्रम में कृष्णानंद पांडेय, सुरेश राम,  श्रीप्रकाश गुप्ता, दुर्गेश त्रिपाठी, गगनदीप सिंह आशु, अभिषेक शर्मा, आनंद श्याम पांडेय, चंदन तिवारी, अमरजीत यादव आदि रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन