ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने शैलेश कुमार गोंड
विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ में आयोजित विराट प्रदर्शन में भाग लेने का किया आहवान
आजमगढ़। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट के समीप अमर शहीद वीर कुंवर सिंह उद्यान में आगसा के संस्थापक संरक्षक अरविंद गोंडवाना के नेतृत्व में की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के तहसील- मेंहनगर अन्तर्गत ग्राम- सिंहपुर निवासी शैलेश कुमार गोंड को ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिन्हें आगसा के संस्थापक संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने पद की गरिमा, संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा व अनुशासन की शपथ दिलायी।
नवनियुक्त ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार गोंड ने कहा कि हम निरंतर आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव तत्पर व संघर्षशील रहेंगे। आगे कहा कि हमारे पास अब खोने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन शिक्षा और संगठन के बल पर पाने के लिए बहुत कुछ है। इसलिए हमें अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। आदिवासी गोंडऊ नाच गोंडऊ बाजा हुरुका के साथ 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ में आयोजित विराट प्रदर्शन को सफल बनाने हेतु गांव गांव में अभी से ही प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने के लिए आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के लोगों का आहवान किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद गोंडवाना के अलावा गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष एड.रत्नेश गोंड, कुमारी जया गोंड, राहुल गोंड, दीपक गोंड, गंगा लाल गोंड, अशोक गोंड, लवकुश गोंड, विजय शंकर गोंड, विश्वनाथ गोंड, लक्ष्मी नारायण गोंड, राजकुमार गोंड, शिवम गोंड, रामरतन गोंड, विजय गोंड रहे।
Comments
Post a Comment