अखिलेश यादव के विरुद्ध कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सपा ने को एफआईआर दर्ज करने की मांग
वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक बलिया मिला पार्टी का प्रतिनिधिमंडल
बलिया। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज लोकसभा सांसद मा. श्री अखिलेश यादव जी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई कथित अमर्यादित एवं मानहानिकारक टिप्पणी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी, बलिया का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष एवं विधायक फेफना श्री संग्राम सिंह यादव जी तथा समाजवादी युवजन सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द गिरि जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक, बलिया से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपते हुए डॉ. निशिकांत दुबे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध झूठी, भ्रामक एवं मानहानिकारक टिप्पणियां करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।
प्रतिनिधिमंडल में श्री जमाल आलम जी, श्री रविन्द्र नाथ यादव जी, श्री धनजी यादव जी, श्री प्रमोद यादव जी, श्री दिग्विजय यादव जी, श्री मंटू खान जी, श्री अकबर अली उर्फ रंजन जी तथा श्री आकाश गिरि जी सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ, दुष्प्रचार और मानहानि फैलाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment