भय भुख भ्रष्टाचार से मुक्त समाज की स्थापना का कार्य करेगी हमारी पार्टी: संतोष सिंह
नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
रसड़ा (बलिया)। नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह के देश के विभिन्न राज्यो के दौरे व पार्टी के अन्य राज्यो में गठन व पार्टी का विस्तार करने के बाद प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र रसड़ा में आगमन पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा सदस्य ने गुरूवार को छितौनी स्थित अमली बाबा कुटी के पास फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी भय भुख भ्रष्टाचार से मुक्त समाज की स्थापना का कार्य करने व भयमुक्त समाज के लोगो की पार्टी है। इसमें देश के अनेक हिस्सो में लोग जुड़ रहे जिसे मिटाने के लिए लोग आगे आ रहे है। देश में भ्रष्टाचार महंगाई आराजकता के बढावा देने वाली सरकार से अब ऊब चुके हैं। सरकार के मुखिया केवल विदेश घूमने में मशगूल हैं देश में आराकता महंगाई पर विचार न कर विभिन्न देश में घूमना ही मुख्य कार्य है। लेकिन देश में बेकारी बेरोजगारी मंहगाई पर ध्यान न देकर पूजीपतियों का बढ़ावा पुजिपतियो के इशारे पर चलना ही कार्य है। कहने के लिए चाय बेचा हू गरीबी झेला हूं गरीबी देखा हूं। यह सब खोखला झूठा साबित हो रहा है। देश के सभी राज्यो के अपेक्षा उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पुलिस पर लगाम नही जिससे प्रदेश की गरीब लाचार जनमानस असहाय है।
कहा कि लोग पुलिस के समक्ष जाने से कतराते है। यह महौल बना हुआ। जबकि कामना दमदार डबल इंजन की सरकार फिर भी प्रदेश में अपने समस्या समाधान व निराकरण के लिए जनमानस लाचर व निराश है। जिसे लोग अधिक से अधिक नागरिक विकास पार्टी पार्टी मे जुड़ रहा है। लोग खुशी खुशी पार्टी को अपना रहे है।
इस अवसर पर कैप्टन दिवाकर पांडे, कैप्टन अरविंद सिंह, इकबाल अहमद, अवधेश सिंह राॅकी, मुहम्मद, सुभाष बर्नवाल याद, दिनेश यादव, ब्रह्मदेव चौहान, प्रमोद चौहान, शमशेर जफर आदि रहे।
रिपोर्ट: लल्लन बागी
Comments
Post a Comment