रामगोविन्द चौधरी की तेरहवीं में होंगे शामिल अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 अक्टूबर को पहुंचेंगे गोसाईपुर
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी आगामी 9 अक्टूबर को बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत गोसाईपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय रामगोविन्द चौधरी जी के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान वह शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे तथा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उक्त जानकारी प्रेस को देते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से प्रस्थान कर आजमगढ़ पहुंचेंगे।
वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा लगभग 11:45 बजे गोसाईपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी गोसाईपुर में लगभग 45 मिनट रुकेंगे। इस दौरान वह शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे तथा तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वह देवरिया जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे।
Comments
Post a Comment