जिला अस्पताल में नई ओपीडी चालू करने की मांग

व्यापारी नेता अरविंद गांधी ने परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से की मांग 
बलिया। भारतीय वैश्य चेतना महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री सह बलिया सदर विधायक माननीय दयाशंकर सिंह जी से मिलकर जिला अस्पताल बलिया में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोलाजी  की नई ओपीडी शुरू करने और डायलिसिस का सीट बढ़ाने की मांग की है।

 जिस पर परिवहन मंत्री मा. दयाशंकर सिंह ने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक जी से बात कर कर इसको प्रारंभ करने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर श्री गांधी के साथ विजय शंकर गुप्ता और प्रोफेसर अनिल कुमार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी