राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से लिखने वालों में डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल है अग्रणी
डॉ काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती पर व्याख्यान का हुआ आयोजन
बलिया। डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती के अवसर पर
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में व्याख्यान: राष्ट्रवादी इतिहास लेखन में डा. काशीप्रसाद जायसवाल का अवदान विषय का आयोजन हुआ।
प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ अभिषेक त्रिपाठी सहायक आचार्य समाजशास्त्र विभाग रहे।अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास लेखन की परंपरा में राष्ट्रवादी दृष्टिकोण से लिखने वालों में डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल अग्रणी हैं।
उन्होंने औपनिवेशिक इतिहासकारों द्वारा स्थापित भारत में निरंकुश राज्य व्यवस्था की अवधारणा का सफलतापूर्वक खंडन करते हुए हिंदू राज्य तंत्र का सम्यक इतिहास लेखन किया।
इसके अतिरिक्त पुरातत्व,मुद्रा शास्त्र एवं अभिलेख पाठन में भी अग्रणी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर विवेक कुमार यादव संचालन डॉक्टर विनीत सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सौम्या तिवारी प्रभारी अध्यक्ष गृह विज्ञान ने की। कार्यक्रम में डॉ प्रवीण यादव, डॉक्टर रामशरण यादव, डॉक्टरशैलेंद्र सिंह एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment