सूक्ष्म स्तर पर कार्य करने वाली क्वांटम घटनाएँ बड़े स्तर पर डाल सकती हैं प्रभाव: डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह

जेएनसीयू में भौतिकी विभाग द्वारा मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में भौतिकी विभाग द्वारा मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह, सहायक आचार्य, इविंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज ने अपने व्याख्यान में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग की अवधारणा को सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया। 

बताया कि सूक्ष्म स्तर पर कार्य करने वाली क्वांटम घटनाएँ बड़े स्तर पर भी प्रभाव डाल सकती हैं। आधुनिक भौतिकी एवं नैनो- प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह अध्ययन महत्वपूर्ण है। संवाद सत्र में भौतिक विज्ञान विभाग, बीसीए (एआई) आदि के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का समन्वयन भौतिकी विभाग के प्रभारी विनय प्रताप वर्मा द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की  शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह, समन्वयक, आईक्यूएसी, डॉ. अजय चौबे, डीएसडब्लू, राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. छबिलाल, सहायक आचार्य, राजनीति विज्ञान विभाग, नवनीत मणि त्रिपाठी, अतिथि व्याख्याता बीसीए (एआई) सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन