स्टार्टअप संवाद कार्यक्रम में बलिया के दो स्टार्टअप के नवाचारों ने खींचा ध्यान
प्रयागराज में पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद- 2026 में जेएनसीयू की रही महत्वपूर्ण सहभागिता बलिया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने, नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में उद्यमशीलता का वातावरण विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय , बलिया की ओर से एक आकर्षक स्टॉल स्थापित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े स्टार्टअप एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के स्टॉल का रुचिपूर्वक अवलोकन किया। बलिया जनपद के दो नवाचारी स्टार्टअप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इनम...