माँ जल्पा-कल्पा के दरबार में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. विजय रंजन
सिकंदरपुर (बलिया)। विजय दशमी के पावन पर्व के उपरांत श्री जल्पा-कल्पा सेवा समिति द्वारा माँ जल्पा-कल्पा के पवित्र धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 359 सिकंदरपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विजय रंजन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि लगभग 529 वर्ष पुरानी मान्यता से जुड़ा माँ जल्पा-कल्पा का यह पावन धाम क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है। गुलाब, बेला, चमेली और इत्र की सुगंध से जुड़ी इस पावन धरा पर विराजमान माँ जल्पा-कल्पा के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा है। ऐसी मान्यता है कि माँ अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उनकी मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं। इस प्राचीन धाम का ऐतिहासिक महत्व और इससे जुड़ी अनूठी मान्यताएँ इसे विशेष पहचान प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर डॉ. विजय रंजन ने माँ जल्पा-कल्पा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख- समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।विशाल भंडारे के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनसहभागिता की भावना देखने को मिली। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं।
श्री जल्पा-कल्पा सेवा समिति का यह प्रयास श्रद्धालुओं की सेवा के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में सराहनीय है। माँ जल्पा-कल्पा की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो—इसी मंगलकामना के साथ कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट: असगर अली
Comments
Post a Comment