भारतीय समाज की अमूल्य धरोहर हैं महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन एवं साहित्य: सुनील कुमार मौर्य
सपा कार्यालय पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि एवं संत नामदेव जी की जयंती
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी एवं महान संत और समाज सुधारक संत नामदेव जी की जयंती आदर और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी और संत नामदेव जी को नमन करते हुए उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन, साहित्य और विचार भारतीय समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी रचनाएं समाज को सत्य, न्याय, समानता और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं। वहीं, संत नामदेव जी ने अपनी वाणी और विचारों के माध्यम से भक्ति, प्रेम, सामाजिक समरसता तथा मानव समानता का संदेश दिया। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समतामूलक समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में सुशील पाण्डेय कान्हजी, रामजी गुप्ता, हिमांशु त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, श्री भगवान वर्मा, हरिशंकर राय, रवींद्र नाथ यादव, सर्वजीत यादव, विजय शंकर यादव, सुभाष यादव, पदुमदेव विंद, सुदामा मौर्य, मातादीन कुशवाह, भानु प्रताप यादव, अनिल यादव, अनूप त्रिपाठी एवं राजेश त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।
Comments
Post a Comment