दिव्यांगों की सुविधा के लिए विधायिका केतकी सिंह ने सौंपी दो व्हीलचेयर

बलिया रेलवे स्टेशन पर दो आधुनिक व्हीलचेयर की भेंट 
बलिया। दिव्यांग यात्रियों की सहूलियत और रेलवे स्टेशन पर उनकी आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायिका केतकी सिंह ने एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बलिया रेलवे स्टेशन को दो आधुनिक व्हीलचेयर भेंट की हैं। विधायिका ने कहा कि स्टेशन पर आने वाले किसी भी दिव्यांग या वृद्ध यात्री को कोई दिक्कत न हो, इसी जनहित की भावना से यह कार्य किया गया है।

इस अवसर पर स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बांसडीह विधायिका केतकी सिंह, स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, गुड्डू सिंह और पार्सल बाबू असगर खान समेत रेलवे के कई अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दिव्यांगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: केतकी सिंह
व्हीलचेयर सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायिका केतकी सिंह ने कहा, "अक्सर देखा जाता है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने या उतरने के बाद दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राजनीति का असली मकसद जनसेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज यह व्हीलचेयर स्टेशन प्रशासन को सौंपी गई हैं ताकि जरूरतमंदों को तत्काल राहत मिल सके।" उन्होंने स्टेशन प्रशासन से इन व्हीलचेयरों का उचित रखरखाव करने और जरूरतमंदों को समय पर उपलब्ध कराने की अपील भी की।

स्टेशन प्रशासन ने जताया आभार
स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने विधायिका की इस पहल का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बलिया एक प्रमुख स्टेशन है, जहां रोज हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है। विधायिका द्वारा दी गई इन व्हीलचेयरों से दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने में रेलवे स्टाफ को काफी मदद मिलेगी।

इस मौके पर उपस्थित प्रवण प्रभाकर मु वा निरीक्षक शांत स्वरूप सिंह गुडडु बा अधीक्षक बलिया मु शेख़ असगर वा अधीक्षक बलिया सुनील सिंह टिकट निरीक्षक बलिया और गुड्डू सिंह ने भी इस कदम को जन सरोकार से जुड़ा एक बेहतरीन प्रयास बताया। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन के अन्य रेलकर्मी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने विधायिका के इस जनहित कार्य की सराहना की।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन