महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

जेएनसीयू में राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन कृषि संकाय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा समाज में उनके सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था। 

इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए डॉ. पुष्पा मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समग्र सामाजिक विकास संभव नहीं है और शिक्षा इस दिशा में सबसे सशक्त माध्यम है।  सुश्री अंजलि भारद्वाज ने सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान, डॉ. अम्रतन गौतम ने महिलाओं की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा डॉ. लाल विजय सिंह ने लैंगिक समानता एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

छात्राओं ने भाषण, पोस्टर एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की, जिसमें बी.एससी. (कृषि) द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का भारती के उत्कृष्ट पोस्टर के लिए पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. निहारिका यदुवंशी रही और  समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने कियाl
इस अवसर पर चीफ प्राक्टर डॉ. प्रियंका सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अजय कुमार चौबे,  डॉ. प्रज्ञा बौद्ध, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. उपेन्द्र मौर्य, इं. कुलदीप, श्री आदित्य कुमार शर्मा सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन