संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन

विभाग के शिक्षकों एवं सहपाठियों ने बधाई देते हुए की उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के छात्र ओंकार नाथ पाठक का चयन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) के माध्यम से म्यूजिक टीचर के पद पर हुआ है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से उन्हें नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।

ओंकार नाथ पाठक की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में हर्ष का माहौल है। विभाग के शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता संगीत शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर नए अवसर हासिल करने का उदाहरण प्रस्तुत करती है।

संगीत विभाग के प्रभारी डॉ रूबी एवं विश्वविद्यालय परिवार ने ओंकार नाथ पाठक को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर समाधान दिवस पर डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया आवेदन