जेएनसीयू के विषम सेमेस्टर की परीक्षा में तीन नकलची पकड़ाए

12 नवम्बर से चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र कुमार शुक्ल की निगरानी में परीक्षा संचालित हो रहा है। विषम सेमेस्टर की 12 नवम्बर, 2026  से चल रही परीक्षा में बृहस्पतिवार को तीन नकलची पकड़े गये।

 विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई उड़ाका दल की पहली टीम ने गोपालजी महाविद्यालय, रेवती, अमरनाथ मिश्र पीजी कॉलेज, दुबे छपरा तथा श्री नीलम देवी महाविद्यालय, धतूरी टोला से एक- एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन प्रयोग करते हुए पकड़ा। इन परीक्षार्थियों पर विश्वविद्यालय के नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

उड़ाका दल की इस टीम की प्रभारी डॉ. रजनी चौबे तथा अन्य सदस्य डॉ. बृजकिशोर, प्रिंस पाण्डेय एवं डॉ. अभिषेक मिश्र शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक/ कुलसचिव एस एल पाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएँ शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करायी जायेंगी।
रिपोर्ट: विनय कुमार 

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन