प्रादेशिक कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए बलिया जनपदीय टीम का चयन प्रतियोगिता

टाऊन पालिटेक्निक के खेल मैदान पर 5 सितंबर को होगा चयन
बलिया। जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया के तत्वावधान में जूनियर बालक (20 वर्ष से कम) कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन टाऊन पालिटेक्निक कालेज बलिया खेल मैदान पर 5 सितंबर 2026 को समय 11 बजे सुबह से होगा।

उक्त जानकारी देते हुए कबड्डी एसोसिएशन बलिया के जिला सचिव पंकज सिंह ने बताया कि खिलाड़ीयों का वजन 75 किग्रा से कम एवं उम्र 20 वर्ष, 01 दिसंबर 2026 तक हो, 01 जनवरी 2007 के बाद का जन्म हुआ हो। सभी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है इसके लिए बलिया का निवासी हो एवं फोटो, जन्म प्रमाणपत्र, और आधार कार्ड अनिवार्य है।

ई० अरुण सिंह अध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन बलिया ने बताया कि चयनित जनपदीय कबड्डी टीम, उत्तर प्रदेश जूनियर स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप जोन सी 2026 जो जनपद बस्ती में 12-13 सितम्बर 2026 को आयोजित है, में प्रतिभाग करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन