भृगु कॉरिडोर का शिलान्यास 13 सितंबर को

करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे भृगु मंदिर के संपूर्ण निर्माण पर
बलिया। जनपदवासियों का बहुप्रतीक्षित इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 13 सितंबर को सुबह 11 बजे महर्षि भृगु मंदिर परिसर में विधि-विधान से भृगु कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में इस ड्रीम प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसके लिए प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि भृगु मंदिर के संपूर्ण निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। प्रथम चरण में मुख्य प्रवेश द्वार समेत अन्य निर्माण कार्यों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। इसके बाद दूसरे चरण का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। 

कॉरिडोर बनने से मंदिर परिसर का विस्तार, सौंदर्यीकरण, चौड़े रास्ते, व्यवस्थित गलियारे और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। इससे बलिया की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान को नई दिशा मिलेगी।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन