पंचायत भवन के सुंदरीकरण और विद्यालयों के कायाकल्प का प्रस्ताव पारित

ग्राम पंचायत अखार में हुए खुली बैठक में किया गया निर्णय
​दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार स्थित पंचायत भवन पर शनिवार की दोपहर गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रशासक/सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम सचिव कन्हैया गुप्ता ने की।

​बैठक के दौरान प्रशासक और सचिव ने उपस्थित ग्रामीणों से गांव के विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव आमंत्रित किए। ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों को लेकर बारी-बारी से अपने सुझाव एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों द्वारा सभी जन-प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए कार्रवाई रजिस्टर  में दर्ज किया गया और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंत में सभी प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया गया।

बैठक में मुख्य से निम्न प्रस्तावो पर भी प्रमुखता से मुहर लगी। जिसमें ग्राम पंचायत सचिवालय का सौंदर्यीकरण कराया जाए और पंचायत भवन पर आने के लिए रास्ता निर्माण कराने की पहल की जाय। गांव के तीनों परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत चाहर दिवारी, कमरों में टाइल्स मरम्मत जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

पत्रकार रणजीत सिंह के घर के पास वाली सड़क एवं नाली का निर्माण तत्काल प्रभाव से कराया जाएगा। जिससे लोगों को आने जाने में हो रही दिक्कत दूर हो सके। इसके अलावा गांव के अन्य जगहों पर भी प्रमुखता के अनुसार नाली सड़क का निर्माण किया जाना आवश्यक है। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ पंचायत विनोद पांडेय, ग्राम सचिव कन्हैया गुप्ता, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, लकी सिंह, सुजीत सिंह, सन्नी सिंह, पंचदेव दुबे, जयप्रकाश सिंह, दुर्गा दुबे, पंचायत सहायक रूपेश सिंह, छोटक सिंह शैलेश सिंह, मुन्ना सिंह, लल्लन चौरसिया, जितेंद्र राय, चुन्नू चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: रणजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी