बलिया में LIC का अधिकृत BIMA Connect सेंटर शुरू

बीमा और एजेंट बनने की सुविधा एक ही जगह
बलिया। शहर में अब LIC से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। रामलीला मैदान रोड पर LIC का अधिकृत BIMA Connect Collection & Help Centre शुरू किया गया है।  

यह केंद्र LIC ASSOCIATE अजय द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र का कोड नंबर L02800037 है। केंद्र प्रभारी अजय ने बताया कि यहां बीमा संबंधी सभी कार्यों जैसे प्रीमियम जमा, पॉलिसी की जानकारी, क्लेम, नामांकन और अन्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही जो लोग "लखपति अभिकर्ता" बनकर LIC के साथ जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए भी पंजीकरण और मार्गदर्शन की सुविधा दी जाएगी।  

उन्होंने बताया कि LIC का उद्देश्य बीमा को हर घर तक पहुंचाना है। इस सेंटर के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को त्वरित और पारदर्शी सेवा मिल सकेगी।  
पता: रामलीला मैदान रोड, बलिया-277001  
संपर्क: 9415158033, 8299172522  

LIC के इस नए हेल्प सेंटर से क्षेत्र के पॉलिसीधारकों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन