विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालय के साथ एबीसीआईडी के संबंध में हुई बैठक

एबीसीआईडी के संबंध में संबद्ध महाविद्यालय को प्रदान किया गया प्रशिक्षण
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण तथा कुलसचिव श्री एस एल पाल एवं नोडल अधिकारी डॉ छबिलाल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालय के साथ  ए.बी.सी.आई.डी. विषय पर ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विश्वविद्यालय ने एबीसीआईडी बनाने के लिए अपना एक पोर्टल बनाया है, उसके संचालन को लेकर महाविद्यालय को प्रशिक्षण प्रदान किया। 

पोर्टल पर महाविद्यालय आसानी से अपने महाविद्यालय कोड और ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ओर रजिस्ट्रेशन के उपरांत छात्रों के बने हुए एबीसीआईडी को उसमें भरकर पोर्टल पर सुरक्षित कर सकते हैं। इस प्रकार वह सभी छात्रों का जिनका एबीसीआईडी अभी नहीं बना है, उसको आसानी से बना सकते हैं। समस्त संबद्ध महाविद्यालय को इन्हीं विषयों पर ऑनलाइन बैठक का आयोजन कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया और सभी को निर्देशित किया गया कि 18 जुलाई से पहले तक जिन छात्रों की एबीसीआईडी नहीं बनी है, उसे किसी भी दशा में बना ले।

 वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार इस पर विशेष निर्देश लगातार दे रही है क्योंकि बिना एबीसीआईडी के छात्र का क्रेडिट ट्रांसफर होना संभव नहीं है। विश्वविद्यालय में इस सत्र तक कुल छात्र संख्या 111425 है, जिसमें से 81438 छात्रों की एबीसीआईडी बनाई जा चुकी है अर्थात कुल 73% से अधिक छात्रों की सीआईडी विश्वविद्यालय ने बना लिया है। उपरोक्त प्रशिक्षण के दौरान सहायक कुलसचिव श्री जितेन्द्र नाथ मिश्र, तकनीकी सहायक श्री आकाश कुमार, तकनीकी सहायक समर्थ, श्री रवि प्रकाश तथा तकनीकी सहायक श्री दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा