समान काम का समान वेतन एवं मजदूरों के खाते में सीधे मजदूरी की मांग
रेलवे मजदूर यूनियन शाखा बलिया की बैठक सम्पन्न
रसडा (बलिया)। रेलवे ठेका मजदूर यूनियन शाखा बलिया की बैठक शुक्रवार को रसड़ा रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। बैठक में समान काम का समान वेतन, मजदूरों के खाते में सीधे मजदूरी, दुर्घटना बीमा 10 लाख, रेलवे में अस्थाई को स्थाई करने को लेकर विचार वार्ता की गयी। बैठक में रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के महामंत्री श्री बाबूलाल राजभर जी की उपस्थिति रहे।
उन्होंने बैठक में कहा कि हम लोग इस संगठनात्मक शक्ति से अपने मंजिल तक पहुंच गए हैं, रेल मंत्रालय श्रम मंत्रालय आदि सभी जगहो पर हम लोगों के लिए अच्छी खबर है, इसके लिए हम लोगों को बहुत परेशानी झेलना पड़ा है और आगे भी कोई परेशानी आएगी तो हंसते-हंसते उसको भी देखा जायेगा आज की दौर में कोई भी कार्य मजदूरों के बिना संभव नहीं है और कभी भी मजदूरो की जरूरत पड़ती है। आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मजदूरों के बिना कोई भी कार्य नहीं हो सकता।
इसके अलावा सर्व देव भगत जी ने बताते हुए कहा कि हम लोग की मेहनत रंग ला रही है हम लोग पिछले 18 से 20 वर्षों से इस समय की प्रतीक्षा में थे। पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर ठेकेदारों के यहां ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत कार्य कर रहे थे लेकिन हम लोगों की मेहनत रंग लाई है बहुत जल्दी ही इसका निवारण होने वाला है। भारत सरकार से हम विनम्र निवेदन करते हैं कि हम मजदूरों की मांगो को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आदेश देने की कृपा करें।
बैठक में रामबदन जी, विकास कुमार वर्मा, लक्ष्मी यादव जी, जयप्रकाश यादव, सीजोर , रामप्रीत, अजय, शेरू यादव, शैलेंद्र यादव, सुरजीत यादव, सूरज , इत्यादि बहुत से मजदूर उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता सर्वदेव भगत जी ने और संचालन अजय कुमार जी ने किया।।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू
Comments
Post a Comment