नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी किसानो को करे जागरूक
इफको नैनो उर्वरकों पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बलिया। जनपद के विकास भवन सभागार में नैनो उर्वरकों पर आधारित सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, ओजस्वी राज द्वारा की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष पीसीसीएफ उत्तर प्रदेश बाल्मीकि त्रिपाठी रहे।
कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सूर्य नारायण मिश्र, क्षेत्रीय प्रबंधक इफको वाराणसी अक्षय पाण्डेय रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र अधिकारी, इफको, बलिया आशीष गुप्ता द्वारा किया गया एवं सभागार में उपस्थित सभी समिति सचिवों को नैनो उर्वरकों, जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक, न्यूट्राक्स एवं अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको वाराणसी द्वारा सभागार में उपस्थित जनपद के सभी सचिव को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, सागरिका के प्रयोग विधि एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। दानेदार उर्वरकों पर भारत सरकार द्वारा अनुदान के रूप मे खर्च की जाने वाली भारी भरकम धनराशि के बारे में भी अवगत कराया गया। सभी समिति के सचिव को प्रोत्साहित किया गया कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी किसानो को जागरूक करे जिससे कि कृषकों के लागत में भी कमी आए एवं फसलों का उत्पादन भी बढ़े साथ ही समिति भी सुदृढ़ हो सके एवं सहकार से समृद्धि की संकल्पना भी पूर्ण हो सके।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा सभी सचिव को निर्देशित किया गया कि उर्वरकों की बिक्री फार्मर रजिस्ट्री एवं खतौनी के आधार पर मानक के अनुरूप करे साथ ही किसानो को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग विधि एवं लाभ के बारे में बताते हुए प्रयोग के लिए जागरूक करे।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा सभी सचिव को निर्देशित किया गया कि कृषकों को उर्वरक की बिक्री फॉर्मर रजिस्ट्री एवं मानक के आधार पर ही करे साथ ही कृषकों को नैनो उर्वरकों के प्रयोग हेतु जागरूक करे। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी समिति सचिव को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुसार ही उर्वरकों की बिक्री करे साथ ही सभी किसानो को जागरूक करे कि दानेदार उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए गोबर की खाद, हरी खाद एवं विकल्प के रूप में नैनो उर्वरकों का प्रयोग करे।
मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी सचिव को बताया कि नैनो उर्वरकों के बारे में कृषकों को किसान सभाओं एवं प्रक्षेत्र प्रदर्शन कर उसके परिणाम को दिखाकर जागरूक करते हुए प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करे। दानेदार उर्वरकों पर भारत सरकार द्वारा अनुदान के रूप में भारी भरकम धनराशि खर्च की जा रही है। नैनो उर्वरक के प्रयोग हेतु सभी कृषकों को जागरूक करे जिससे कि आत्मनिर्भर कृषि एवं आत्मनिर्भरत भारत की संकल्पना को साकार किया जा सके।
सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के सभी एडीओ, एडीसीओ सहकारिता एवं समस्त सचिव सहित 100 से अधिक लोगो की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment