दानवीर भामाशाह पुरस्कार से पुरस्कृत हुए रसड़ा के स्वर्ण व्यापारी का हुआ अभिनंदन

स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम आदि प्रदान कर किया गया सम्मानित
रसड़ा (बलिया)। सर्राफा व्यापार में बलिया जनपद के शीर्ष करदाता (टाप टैक्सपेयर) के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर जिलाधिकारी बलिया व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के हाथों दानवीर भामाशाह पुरस्कार से पुरस्कृत रसड़ा के आरजीएन परिवार के विश्वनाथ वर्मा को शनिवार को इस शानदार एवार्ड के लिए श्रीनाथ मठ के महंत एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी, व्यापार कल्याण समिति के रसड़ा संरक्षक सुरेशचंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम आदि प्रदान कर सम्मानित किया। 

उल्लेखनीय है कि गत 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर विकास भवन बलिया में आयोजित कार्यक्रम में राज्य कर विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह के हाथों आरती आभूषण भंडार रसड़ा (आरजीएन) के प्रोपराइटर विश्वनाथ वर्मा को दानवीर भामाशाह पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया था। 

इस उत्कृष्ट उपलब्धि को प्राप्त करने वाले विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं अपितु पिता श्री गनेश प्रसाद और चाचा श्री नवरत्न सहित ईष्ट मित्रों एवं सभी ग्राहकों का सम्मान है और यह सम्मान सभी व्यापारियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन