जो आज तक कोई नहीं कर पाया, वह करके दिखाऊंगा: मतलूब अहमद

कहा: क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए करना होगा प्रभावी पहल
रसड़ा (बलिया)। आगामी वर्ष में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी बीच समाजसेवी, व्यवसायी एवं पत्रकार के रूप में पहचान रखने वाले मतलूब अहमद ने भी रसड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत देकर राजनीतिक चर्चाओं को नई दिशा दे दी है।

                             मतलूब अहमद 
                    नेता, विधानसभा क्षेत्र रसड़ा

प्रेस से बातचीत में मतलूब अहमद ने कहा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से पीछे रह गया है। उनका आरोप है कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के अपेक्षित विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, जिससे सड़क, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे आज भी अधूरे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद और समर्थन देती है तो वे विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उनका दावा है कि "जो आज तक कोई नहीं कर पाया, वह करके दिखाऊंगा। मैं वादों की नहीं, काम की नीति में विश्वास रखता हूं।" मतलूब अहमद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उनको आगे बढ़ाने का शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं नगर में सुविधा की पहल आदि  को मजबूत करना, बंद पड़े उद्योगों को पुनर्जीवित कराने का प्रयास करना तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना होगा।

विधानसभा क्षेत्र में उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि चुनाव में अभी समय है, लेकिन मतलूब अहमद की सक्रियता को लेकर समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों व राजनीतिक दलो के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। और राजनीतिक दलो में भी विशेष चर्चा सुनने को मिल रहा है। आने वाले समय में उनकी चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-