चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव का हुआ शुभारंभ

विवि परिसर एवं प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में एक सप्ताह के दीक्षोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति प्रो. नरेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को किया। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम नियमित होने चाहिए ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा निखर सके। 

दीक्षोत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिन परिसर में परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रजनी चौबे एवं सह-समन्वयक डॉ. सौम्या तिवारी रहीं। परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. विवेक यादव एवं अन्य सदस्य डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. प्रज्ञा रहीं।

दीक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कार्य विभाग द्वारा जीराबस्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय तथा देवकली इंग्लिश मीडियम प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला, भाषण एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तथा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के लिए मेरी माँ, मेरा सपना, शिक्षा का महत्व, जल ही जीवन है, पर्यावरण संरक्षण, मोबाइल के फायदे और नुकसान, डिजिटल इंडिया, बाल विवाह, प्रदूषण मुक्त भारत तथा महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे प्रमुख विषय निर्धारित किए गए।

 विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, लेखन कौशल, सामाजिक जागरूकता तथा अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं रूचि के साथ भाग लिया। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के प्राध्यापकगण, विभाग के विद्यार्थी तथा विद्यालय परिवार के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-