उत्कृष्ट जीएसटी जमा करने पर रसड़ा के व्यापारी को मिला सम्मान

व्यापारी कल्याण दिवस समारोह में परिवहन मंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
रसड़ा (बलिया)। स्वर्ण कारोबार के माध्यम से जनपद में उत्कृष्ट जीएसटी जमा करने वाले रसड़ा के स्वर्ण कारोबारी को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा सम्मानित किए जाने पर रसड़ा के अन्य व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। 29 जून को विकास भवन में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस समारोह में सभी कारोबार में उत्कृष्ट जीएसटी जमा करने वाले व्यापारियों को सम्मानित करने का कार्य किया गया।

वहीं आरती आभूषण भंडार रसड़ा (आरजीएन) के प्रोपराइटर विश्वनाथ वर्मा को स्वर्ण कारोबार में उत्कृष्ट जीएसटी जमा करने पर उन्हें जिलाधिकारी की मौजूदगी में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट उपलब्धि को प्राप्त करने के पश्चात विश्वनाथ वर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं अपितु पिता श्री गनेश प्रसाद और चाचा श्री नवरत्न जी एवं ईष्ट मित्रों का है।

चित्र परिचय: रसड़ा के स्वर्ण कारोबारी विश्वनाथ वर्मा को सम्मानित करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन