रामाशीष जी के 75वें जन्मदिवस पर हुई जनजागरण गोष्ठी

माँ गंगा की अविरलता, निर्मलता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर हुई चर्चा 
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, परम आदरणीय श्री रामाशीष जी भाईसाहब के 75वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गंगा समग्र, जिला बलिया द्वारा फ्रेंड्स फैमिली फास्ट फूड रेस्टोरेंट, कुंवर सिंह चौराहा, बलिया में एक जनजागरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा समग्र, जिला बलिया के जिला संयोजक श्री धनंजय उपाध्याय ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गंगा गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर माँ गंगा की अविरलता, निर्मलता एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परम आदरणीय श्री रामाशीष जी भाईसाहब को संगठन का प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री धनंजय उपाध्याय ने कहा कि माँ गंगा भारत की जीवनरेखा और हमारी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय पहचान हैं। उन्होंने गंगा की अविरलता एवं निर्मलता बनाए रखने, जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता श्री राजेश्वर गिरी, प्रांतीय कोष प्रमुख, गंगा समग्र ने वृक्षारोपण के महत्व को सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि पीपल, बरगद, नीम एवं आँवला जैसे वृक्ष भारतीय परंपरा में पूजनीय हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आग्रह किया।

बैठक में श्री मनमोहन पांडे (जिला पत्रिका प्रमुख), श्री सौरभ श्रीवास्तव (जिला वृक्षारोपण प्रमुख), अभिषेक कुमार पाठक, अरुण सिंह, सन्नी मेहता, सुजीत कुमार, सागर शेखर, अजीत, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन