स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रेवती में हुआ भव्य स्वागत

रेवती की पावन धरती हुई धन्य
रेवती (बलिया)। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट, रेवती पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा एवं आस्था से ओत-प्रोत भक्तों ने परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती “1008” का फूल- मालाओं एवं अंगवस्त्र से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ माता की रक्षा, सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने कहा कि परम पूज्य शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से रेवती नगर स्वयं को गौरवान्वित एवं धन्य महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में गौ-सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति नई चेतना जागृत करेगा।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमला प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, दीपक तिवारी, महावीर तिवारी, अशोक तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, रामप्रवेश तिवारी एवं ओम शांति परिवार के बहन-भाई उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन