अमर शहीद मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर किया नमन
विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा निकली गई प्रभात फेरी,
बलिया। अमर शहीद 1857 की क्रांति के महानायक मंगल पांडेय के शहादत दिवस पर बुधवार को शहर के कदम चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। उपस्थित लोगो ने झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाया तथा पुलिस प्रशासन ने गॉड ऑफ आनर देकर अमर शहीद को नमन किया।
इससे पूर्व सुबह सात बजे सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम, पार्वती शिक्षा निकेतन, शिव बाबा शिक्षा निकेतन, भृगु शिक्षण संस्थान के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चे मंगल पाण्डेय अमर रहे का नारा लगा रहे थे। बाद आयोजित विचार गोष्ठी में लोगों ने अमर शहीद के व्यक्तित्व- कृतित्व पर चर्चा की तथा आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि बंगाल की बैरकपुर छावनी के सिपाही शहीद मंगल पांडेय ने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हिन्दुस्तान में पहली बार विद्रोह की नींव रखी थी। एक सिपाही आंदोलन से शुरू हुए इस संघर्ष का परिणाम रहा कि अंग्रेजों के खिलाफ देशवासी एकजुट हो गये और उनके विरूद्ध आंदोलन करने लगे। शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष, शशिकांत चतुर्वेदी, मंत्री राजकुमार पाण्डेय, सियाराम यादव, संतोष तिवारी आदि पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, कदम चौराहा स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस मौके पर अनिल राय, रामनाथ पटेल, श्रीभगवान यादव, रामजी गुप्ता, जगमोहन, पदूमदेव विन्द, पूर्व सैनिक हरि बल्लभ तिवारी, विजय शंकर पांडेय, हरिन्द्र पाण्डेय, अंगद सिंह, आईएमए के अध्यक्ष डा डी. राय, कांग्रेस के जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, रुपेश चौबे, संतोष चौबे, रजनीश यादव, दुर्गा दत्त त्रिपाठी, राजनाथ पाण्डेय, शेख अमर उल्लाह, राजन कन्नौजिया, पप्पू पाण्डेय, श्रीकांत उपाध्याय, रमाशंकर तिवारी, रजनीकान्त चतुर्वेदी, सीताराम चौबे, श्याम बिहारी पाण्डेय, अनिल पाठक, रविन्द्र यादव, रवि राय, परमात्मा नन्द पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, ददन यादव, कुन्ज बिहारी, अर्जुन राम, रवि श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा पुलिस प्रशासन, साहित्यकार, पत्रकार, सभी पार्टी के राजनैतिक नेता, समाजिक संस्था संकल्प संस्थान के आशीष त्रिवेदी, कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक अभिज्ञान तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment