बच्चा पाठक जी का जीवन जनसेवा के लिए रहा समर्पित: संजय मिश्रा

पूर्व मंत्री बच्चा पाठक की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
बलिया। पूर्व मंत्री स्वर्गीय बच्चा पाठक की 9वीं पुण्यतिथि वृहस्पतिवार को शहर के कदम चौराहा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय मिश्रा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

 उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति में नेता और जनता का रिश्ता एक परिवार की तरह होता है। परिवार के सदस्य आपस में नाराज हो सकते हैं, लेकिन उनके पारिवारिक संबंध हमेशा बने रहते हैं। यही वजह थी कि स्व. बच्चा पाठक हमेशा अपने लोगों के बीच लोकप्रिय और जुड़े रहे। उन्होंने उन्हें एक करिश्माई व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम के आयोजक सियाराम यादव को कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में वीरेन्द्र पाठक (टुनजी), कमलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, अवध बिहारी चौबे, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, सागर सिंह राहुल, सौरभ पाठक, दीपक तिवारी शंकर भोला, अनुप पाण्डेय, राघव सिंह, अनिल राय, यशपाल सिंह, रामजी, गया गुप्ता, अरविंद गांधी, अमित दुबे, चंदन ओझा, विजय ओझा, परमेश्वर गिरी, ओमप्रकाश पांडेय, शिवानंद ओझा, डा‌ नरेन्द तिवारी,अम्बादत पाण्डेय, सभासद ददन यादव, शिवधनी सिंह, अक्षरबर ओझा, अवधेश राय, राजनाथ पाण्डेय, विनोद शंकर दूबे, मुन्ना खां, बबन सिंह रघुवंशी, सुशील कुमार पाण्डेय कान्ह जी, हरिशंकर राय, चन्दकान्त पाठक, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय मिन्टू , राजकुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का अध्याक्षता जनार्दन राय एवं संचालन संतोष तिवारी ने किया। आयोजक सियाराम यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा