धूमधाम से मनाया गया चिरंजीव भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बलिया के तत्वावधान में हुआ आयोजन
बलिया। जनपद के छोडहर हनुमानगंज ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के तत्वावधान में चिरंजीव भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रख्यात कथा  प्रवाचिका सुश्री लाडली किशोरी जी के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं भगवान का भजन एवं आरती के द्वारा भक्तों को मंत्र मुग्ध किया गया। इसके पहले उपस्थित भक्तों के द्वारा भगवान का भव्य तरीके से पूजन हवन एवं आरती किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज की आवाज ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव शिक्षक राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि अपने स्थापना काल से ही ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ देश एवं पूरे प्रदेश में भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का काम करता है। बलिया में भी संगठन के द्वारा 2017 से ही लगातार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम समाज को शस्त्र एवं शास्त्र दोनों के महत्व को दर्शाते हुए यह संदेश देते हैं कि जरूरत पड़ने पर दुष्टों के विनाश के लिए जब शास्त्र काम ना आए तो शस्त्र उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ एक आदर्शवान, चरित्रवान एवं संस्कारवान समाज की स्थापना के लिए लगातार काम कर रहा है।

 उन्होंने जनपद इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बलिया जनपद की जिला इकाई प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे सुंदर एवं आदर्श संगठन है। जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन के कार्य एवं उद्देश्यों से लोगों को परिचित कराते हुए भगवान के बताए हुए मार्ग पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर संगठन के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था।

 कार्यक्रम में अरुण कुमार चौबे, केसरी नंदन त्रिपाठी, दया शंकर तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, अरुण कुमार ओझा, राघवेंद्र तिवारी, प्रिंस पांडेय, सुरेन्द्र द्विवेदी, करुणेश पांडेय, मंदाकिनी द्विवेदी, आदित्य चौबे, अभिराम त्रिपाठी, विजयानन्द पांडेय, विनय गोलू ओझा, रत्नेश पांडेय, रोहित तिवारी, राम जी चौबे, प्रकाश चौबे, सत्येंद्र पांडेय, रत्नाकर दुबे, संतोष पांडेय, श्रीप्रकाश तिवारी, दुर्गेश दुबे, सरोज दुबे, प्रदीप ओझा सहित सैकड़ों की संख्या मे विप्र बंधु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा