टीएससीटी तथा एनएससीटी के समर्पित सेवाओं को सुप्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने सराहा

एनएससीटी अब तक मृत चार सदस्य के स्वजन को दे चुकी है 27 लाख रूपये : सन्नी सिंह   
रसड़ा (बलिया)। नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) अपने चौथे सहयोग की तरफ पूरी संकल्पित एवं पारदर्शी भावना से एतिहासिक सहयोग की तरफ अग्रसर है। एनएससीटी के सदस्य रहे सहारनपुर जनपद के निवासी स्व. जशवीर सिंह के स्वजन के खाते में पूरे प्रदेश के सदस्यों द्वारा 50-50 रूपये के सहयोग राशि दी जा रही है और अब उनके स्वजन के खाते में सात लाख 19 हजार से अधिक का सहयोग दिया जा चुका है। 

एनएससीटी ने अब तक चार सदस्यों के स्वजनों को लगभग 27 लाख रूपये तक सहयोग देकर सेवा परमो धर्म की भावना को साकार किया है। मंगलवार को यह जानकारी देते हुए एनएससीटी के प्रांतीय सचिव सन्नी सिंह ने बताया कि नागरिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, संविदाकर्मियों समेत सभी जनमानस की जरूरी आर्थिक, सामाजिक एवं विभिन्न प्रकार की सहायता हेतु कार्य करने वाली एनएससीटी का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। सन्नी सिंह ने बताया कि टीएससीटी तथा एनएससीटी के संस्थापक वरिष्ठ शिक्षक विवेकानंद आर्या ने संस्थान को सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं और वे 21 अप्रैल 2026 को पटना सहित पूरे देश के सुप्रसिद्ध शिक्षक खान सर से पटना में विशेष मुलाकात कर टीएससीटी एवं एनएससीटी के समर्पित सेवाओं से उन्हें अवगत कराया जिस पर खान सर ने टीएससीटी एवं एनएससीटी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का संबल बताया। 

सन्नी सिंह ने बताया कि सर्व समाज के विश्वास का नाम एनएससीटी है यह एक बड़े जन समूह को एक परिवार में पिरोकर सदैव समर्पण भावना से कार्य कर रही है तथा अपनों के न रहने की सूरत में उस परिवार के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में तन-मन व धन के साथ खड़ी रहती है।
रिपोर्ट: मोहसिन उर्फ रिंकू

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा