शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन संभव: राजेश गुप्ता

वार्षिक परीक्षा में अव्वल मेधावियों को एसकेडी पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित    
रसड़ा (बलिया)। शिक्षा एक समाज के विकसित माध्यम है शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन संभव है। मानव समाज के लिए शिक्षित होना अति आवश्यक है तभी समाज की प्रगति उन्नत होती है जिसे शिक्षित बच्चे ही समाज में प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे और इसके लिए इनको प्रोत्साह करना जरूरी है। 

शनिवार को एसकेडी पब्लिक स्कूल रसड़ा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक राजेश गुप्ता ने उपर्युक्त बातें कहीं। इसके पूर्व उन्होंने व्यवस्थापक शैलेंद्र प्रसाद के साथ सैनिक स्कूल, गुरूकुल की प्रवेश परीक्षा में अव्वल तथा वार्षिक परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता दर्ज करने वाले मेधावी उत्सव सिंह, शिवम गुप्ता, अंकुश यादव, वेदांत सिंह, अंश कुमार, शुभम चौहान, आयुष कुमार, युवराज सिंह, प्रसून कुमार, अंश यादव, राघव, आयु गुप्ता सहित गुरूकुल हरियाणा की प्रवेश में परीक्षा में सफल धनंजय नारायण शर्मा, प्रशांत प्रकाश शर्मा, आयुष यादव, सार्थक जायसवाल, सूर्यांश सिंह, प्रहल्लाद सिंह, आयुष यादव, युवराज सिंह, अनूप चौहान को सम्मानित किया गया।

 पूरे विद्यालय में टापर रहे सिद्धार्थ गुप्ता को विशेष सम्मान से नवाजा गया। एलकेजी में अविरल गुप्ता, यूकेजी में सिदार्थ गुप्ता, कक्षा एक में सृष्टि खरवार, कक्षा दो में आजका जुनैद, कक्षा तीन में प्रांजल यादव, कक्षा चार में अंजनी यादव, कक्षा पांच में रिद्धि गुप्ता,कक्षा 6 में स्मृति तिवारी, कक्षा सात में पंखुड़ी विश्वकर्मा, कक्षा आठ में सृष्टि गुप्ता के अव्वल आने पर मेडलप्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान से सम्मानित  गया।
रिपोर्ट : लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा