गर्भवती महिला के मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही की मांग
बलिया। जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती नेहा गोंड की प्रसव के दौरान चिकित्साकर्मियों की लापरवाही व समय से महिला चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण हुई मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच कराने व दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने सजा देने की मांग को लेकर 6 मार्च दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती जनपद के मनियर पिलुई निवासी शंकर गोंड की पुत्री नेहा गोंड की प्रसव के दौरान उपचार में लापरवाही तथा अस्पताल कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। महिला चिकित्सक के समय पर मौजूद न होने के कारण मरीज को सही समय पर ईलाज न होेने पर नेहा गोंड की मृत्यु हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजन गहरे सदमे मानसिक आघात में है। इस दौरान नेहा गोंड के भाई विशाल गोंड व उनके पिता शंकर गोंड ने कहा कि प्रसव पीड़ा से नेहा गोंड तीन घंटे तक छटपटाती रही। उस दौरान जिला महिला चिकित्सालय में यदि समय रहते महिला चिकित्सक उपलब्ध रहीं होती तो नेहा गोंड की जान बचायी जा सकती थी। 

इस लापरवाही प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने कठोर सजा देने की मांग को लेकर 6 मार्च 2026 को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामाश्रय वर्मा को सौंपा गया।

 इस मौके पर प्रमुख रूप से शंकर गोंड, विशाल गोंड, अरविन्द गोंडवाना, मनोज शाह, सुरेश शाह, संजय गोंड, राहुल गोंड, धीरज वर्मा, जयपाल गोंड, नीरज गोंड, रविन्द्र सिंह, हिमांशु गोंड, निशान्त सिंह, तेजप्रताप वर्मा, विनय वर्मा, अच्छेलाल, अरविंद राज, आकाश, राजन सिंह, कारण गोंड, विनोद वर्मा, लक्ष्मण गोंड, रामचंद्र गोंड, जय प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन