थल सेना से सेवानिवृत्त होकर बलिया आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

सेवानिवृत्त संगठन बलिया के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने किया अजय पांडेय का अभिनंदन 
बलिया। जनपद के विकास खण्ड दुबहर के ग्राम पंचायत सरया निवासी अजय कुमार पांडेय के सेवानिवृत्त होकर गृह जनपद बलिया आगमन पर मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। 

भारतीय थल सेना में गौरवपूर्ण सेवा देने के उपरांत जब वे बलिया रेलवे स्टेशन पहुँचे तो सेवानिवृत्त संगठन बलिया के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अजय कुमार पांडेय, अरुणेश पाठक , मनीष तिवारी ने देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जो पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनके समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित जीवन की कामना की।

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और देश सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी, दीपक तिवारी, मुकेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन