मुरली छपरा ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ यात्रा का भ्रमण
क्षेत्र के लालगंज, लच्छू टोला, दलन छपरा, धतूरी टोला, करण छपरा आदि गांवों में व्यापक जनसंपर्क
मुरली छपरा (बलिया)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी दिन शुक्रवार को मुरली छपरा ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में प्रातःकाल से भ्रमण पर रही।
यात्रा सोनबरसा, सावन छपरा, भोपाल छपरा स्कूल, सूर्यभानपुर, शिवपुर कपूर दियर, लालगंज, बाजार, लगन टोला, लच्छू टोला, दलन छपरा, मुरली छपरा, नवानगर, श्रीपतपुर, धतूरी टोला, करण छपरा आदि गांवों में व्यापक जनसंपर्क करते हुए मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग के अवतरण का दिव्य संदेश दिया।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा ज्योति कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया तथा युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्रनाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्रनाथ पांडे, दिनेश पांडे जय भगवान मौर्य, योगेंद्र जी, रजत केसरी सचिन गुप्ता, शिवजी गुप्ता, अंकित केसरी, विश्वनाथ गुप्ता, शिवम गुप्ता, संजय शाह,
राज गुप्ता राम गोपाल गुप्ता पीयूष सिंह प्रधान, जयप्रकाश सिंह रवि सिंह प्रियंका सिंह, शेखर सिंह, गुलशन यादव, शुभम गुप्ता, शिव कुमार, केसरी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ज्योति कलश रथ यात्रा सामाजिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बन रही है।
Comments
Post a Comment