गायत्री परिवार का जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी एक फरवरी को
गोष्ठी में ज्योति कलश रथयात्रा के जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भ्रमण के संबंध में होगी चर्चा
बलिया। गायत्री परिवार का जनपदीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन दिनांक एक फरवरी 2026 दिन रविवार को समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से स्थान गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा जी मार्ग बलिया पर किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख बिजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि जन्म शताब्दी कार्यक्रम में लिए गए संकल्प के संबंध में कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया है। बताया कि ज्योति कलश रथयात्रा बलिया जनपद में दिनांक 8 फरवरी 2026 से प्रारंभ दर्शन पूजन हेतु जनपद में विकास खण्डवार यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में एक दिन का मार्ग निर्धारण के क्रम में रसड़ा, चिलकहर, गड़वार, नगरा, बेल्थरा, नवानगर, मनियर, पंन्दह, बेरूआरवारी, बांसडीह, रेवती, बैरिया, मुरली छपरा, बेलहरी, दुबहर, हनुमानगंज, बलिया, सोहांव से गाजीपुर जिले में प्रस्थान करेगी। अतः उक्त कार्यक्रम को दिव्य व भव्य बनाने हेतु सभी संबंधित जन गोष्ठी में समय से पधारने का कृपा करें।
Comments
Post a Comment