जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने की आश में मॉडल तहसील पर बैठे रहे अभ्यर्थी
बहुत से अभ्यर्थियों को अभी तक नहीं मिला है गोंड जनजाति प्रमाण पत्र
बलिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में 160 सीटें व पुलिस भर्ती में 647 सीटें अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित हैं। लेखपाल भर्ती हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी व पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तक ही है। बलिया सदर तहसील से अब तक सैकड़ों की संख्या में गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी हुआ है।
जिन गोंड छात्र, नौजवान अभ्यर्थियों का अभी तक गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है वो लोग अपने परिवार में पूर्व में जारी पिता, भाई का गोंड जाति प्रमाण पत्र के साथ अपना गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर सदर एसडीएम से लगायत तहसीलदार साहब से गुहार लगाते रहे कि उन लोगों का भी जाति प्रमाण पत्र समय रहते जारी कर दिया जाय ताकि वो लोग भी अनुसूचित जनजाति आरक्षित लेखपाल, पुलिस भर्ती का आवेदन कर सकें। गोंड अनुसूचित जनजाति पुलिस, लेखपाल भर्ती अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र जारी होने की आश में 28 जनवरी 2026 दिन बुधवार को बलिया सदर मॉडल तहसील पर बैठे रहे।
Comments
Post a Comment